खबर को सुनें

पौड़ी। रविवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत गंगा भोगपुर स्थित वन्तरा रिसोर्ट में कार्य करने वाली युवती अंकिता भंडारी, उम्र- 19 वर्ष निवासी- डोभ श्रीकोट, यमकेश्वर ब्लॉक, पौड़ी अचानक लापता हो गयी थी। संदर्भ में परिजनों द्वारा बुधवार को राजस्व पुलिस में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी तत्पश्चात जिलाधिकारी पौड़ी के निर्देशानुसार गुरुवार को मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तानांतरित किया गया। युवती लापता होने की घटना का संज्ञान लेते हुए श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा पुलिस अधीक्षक, पौड़ी को घटना की त्वरित जांच-पड़ताल के लिए निर्देशित किया गया था। संबंध में पुलिस अधीक्षक, पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अंकिता के हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अंकिता की हत्या कर शव को चीला शक्ति नहर में फेंक दिया गया है।

शुक्रवार को पुलिस द्वारा घटना के खुलासे के उपरांत DGP उत्तराखण्ड महोदय के दिशानिर्देशन में मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा ढालवाला में व्यवस्थापित SDRF टीम को शक्ति नहर, चीला पावर हाउस में युवती की सर्चिंग हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर SDRF डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर गहन सर्चिंग की जा रही है साथ ही SDRF डीप डाइवर्स द्वारा भी शक्ति नहर के तल में भी सर्चिंग की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *