खबर को सुनें

ऋषिकेश। तीर्थनगरी घूमने आया यूपी का युवक नहाते समय गंगा में डूब गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए। मामले की जानकारी मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। युवक का नाम मनोज पुत्र मांगेराम है, जिसकी उम्र करीब 22 साल है। मनोज यूपी के शामली जिले के जलालाबाद का रहने वाला है, जो अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मनोज ऋषिकेश साईं घाट पर नहा रहा थे, तभी अचानक मनोज का पैर फिसल गया और वो डूबने लगा।

मौके पर मौजूद मनोज के साथियों के उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने मनोज की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। वहीं, मनोज के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!