खबर को सुनें

ऋषिकेश। आज दिनांक 06 जून 2022 को पूर्व में वेदांत आश्रम शीशम झाड़ी ऋषिकेश के पास एक बच्ची आशी के डूब जाने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा मय राफ्ट के घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। परंतु दौराने सर्चिंग के डीप डाइविंग टीम को 72 सीडी की पास एक शव गंगा नदी में दिखाई दिया। जो की एक पुरुष का है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ पोस्ट प्रभारी ढालवाला द्वारा बताया गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त युवक दिनांक 03 जून 2022 को सांय फूलचट्टी के पास स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूब गया था। जिसकी शिनाख्त करने हेतु उनके परिजनों को बुलाया गया। उनके परिजनों द्वारा यह पुष्टि की है कि उक्त शव नाम कृष्ण पुत्र श्री धनीराम उम्र 25 वर्ष निवासी घरोड़ा दयालपुर फरीदाबाद का है।

एसडीआरएफ रेसक्यू टीम में आरक्षी जितेंद्र सिंह, शिवम, रमेश भट्ट, पंकज, अमित कुमार व सागर शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!