देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

ऋषिकेश : नीम बीच के पास 02 युवकों के डूबने पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन। आज  01 मई 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि नीम बीच के पास 02 युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम ,मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में  तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एक युवक को जिला पुलिस व लोकल गाइड द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स में ले जाया गया व दूसरे युवक नाम रामांश पाठक पुत्र श्री अनुपम पाठक निवासी  उरई जालौन, उत्तर प्रदेश की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमे एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर्स द्वारा गहराई तक जाकर भी गहन सर्चिंग की गई। परंतु देर शाम तक उक्त युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा बढ़ जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है। कल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!