खबर को सुनें

ऋषिकेश। मंगलवार को  लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे बरामद किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम द्वारा मुख्य अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ पशुलोक बैराज से महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। महिला के शव को परिजनों द्वारा पहचान लिया गया ।  महिला 03 अप्रैल  को पशुलोक बैराज होटल गंगा किनारे से लापता चल रही थी, जिसकी SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी। इसके अतिरिक्त पशुलोक बैराज से ही SDRF टीम द्वारा एक अन्य महिला का शव भी बरामद किया गया है जिसकी शिनाख्त हेतु जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

मृतक महिला का नाम :-  शारदा भटनागर उम्र- 75 वर्ष।
निवासी :- आनंद विहार, गंगा नगर ऋषिकेश।

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
2. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार
3. आरक्षी अरमेश भट्ट
4. आरक्षी सुरेंद्र कुमार
5. आरक्षी मातबर
6. चालक दीपक

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!