खबर को सुनें

देहरादून। गुरुवार को  SDRF पोस्ट जोशीमठ को थाना गोविंदघाट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विष्णुप्रयाग घाट क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा पुल से नदी में छलांग लगा दी गई है। सूचना मिलते ही SDRF टीम पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति, मोनिश (उम्र 25 वर्ष), निवासी कर्नाटक, विष्णुप्रयाग से लगभग 3 किलोमीटर आगे टंया पुल के पास से नदी में कूद गया था और बहाव के कारण आगे जाकर एक टापू में फंस गया। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप रेस्क्यू उपकरण एवं लाइफ जैकेट की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के उपरांत युवक को थाना गोविंदघाट पुलिस के सुपुर्द कर उपचार हेतु गोविंदघाट अस्पताल भेजा गया।

रेस्क्यू टीम के सदस्य:

उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे
हेड कांस्टेबल राहुल थापा
कांस्टेबल प्रमोद मठपाल
कांस्टेबल संदीप कुमार
कांस्टेबल शेखर नगरकोटि
कांस्टेबल गिरीश टाकूली
कांस्टेबल ललित भकुनी
कांस्टेबल प्रकाश सिंह
पीएम मुकेश कुमार
यूडीआर जसबीर सिंह

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *