खबर को सुनें

पिथौरागढ़। जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि तहसील पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत खतीगांव-तल्ली धार मोटर मार्ग पर खाती गांव, पट्टी चमाली के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम राम सिंह बोरा के नेतृत्व में घटना स्थल के लिए रवाना हुई। स्कूटी (UK 05- 4019) में एक युवक अरमान सिंह s/o राम सिंह चड्ढा, उम्र 17 वर्ष, निवासी तल्लीधार, पट्टी चमाली, पिथौरागढ़ सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उक्त युवक के शव को बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!