खबर को सुनें

-पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पुण्य तिथि पर बोले पर्यावरण विद भट्ट

-डा. मैखुरी की पहली पुण्य तिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

-हिमालयन संस्थान जिलासू में अयोजित हुआ कार्यक्रम

कर्णप्रयाग (चमोली)। उत्तराखंड विधानसभा में वर्ष 2012 से 2017 तक उपाध्यक्ष रहे स्व. डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी की पहली पुण्य तिथि पर चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के जिलासू में आयोजित कार्य्रकम को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध पर्यावरण विद पदम विभूषित चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन संरक्षण संभव है।

पदम विभूषित भट्ट ने कहा कि जल, जंगल, जमीन के संरक्षण से ही पारिस्थितिकीय तंत्र का संतुलन ठीक हो सकता है। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एवं टैक्नोलॉजी जिलासू में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण विद चंडी प्रसाद भट्ट, श्रीगुरूराम राम के कुलपति डा. यूएस रावत, हेमवंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी, पूर्व श्रीनंदा देवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, डा. दर्शन सिंह, डा. डीएस पुंडीर, डा. सुरेंद्र प्रसाद डिमरी, इंद्रेश मैखुरी, वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, हरिकृष्ण भट्ट आदि ने स्व. मैखुरी के शिक्षा, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। इससे पूर्व पर्यावरण विद चंडी प्रसाद भट्ट सहित अन्य ने संस्थान में लगे स्व. मैखुरी के चित्र का अनावरण किया। साथ ही दो मिनट का मौन रख श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. मैखुरी की धर्मपत्नी सावित्री मैखुरी, संस्थान के निदेशक राजेश मैखुरी, नवीन मैखुरी, सुरेंद्र डिमरी, जिला पंचायत सदस्य ममता देवी, राजेंद्र सगोई, ईश्वरी मैखुरी, जितेंद्र कुमार, सुभाष गैरोला, हरीश देवली, पुष्कर रावत, ताजवर नेगी, संदीप खंडूड़ी, देवी प्रसाद मैखुरी, आशाराम मैखुरी, चक्रधर खंडूड़ी, वीरेंद्र सिंह, चंडी प्रसाद मैखुरी, शांति लाल सहित संस्थान के प्राध्यापक मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *