खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय में गुरूवार कोे संस्कृत विभाग की ओर से विभागीय परिषद का गठन एवं परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यकारिणी का गठन विभागाध्यक्ष डॉ. चन्द्रावती टम्टा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा को अध्यक्ष चुना गया। एमए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विश्वेश्वरी को उपाध्यक्ष, बीए तृतीय वर्ष के वैदिक सिमल्टी को सचिव, स्नातक द्वितीय की छात्रा आयुषी को संयुक्त सचिव चुना गया।

विभाग की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में  वैदिक सिमल्टी प्रथम, प्रिया द्वितीय एवं रिचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में आयुषी प्रथम, प्रिया द्वितीय एवं वैदिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट, मॉडल प्रश्नोत्तरी आदि अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार दिए गये।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!