खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पांच दिवसीय रोवर रेंजर समागम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। दल का नेतृत्व रोवर लीडर डॉ. हरीश चंद्र रतूड़ी और रेंजर लीडर डॉ. पूजा भट्ट ने बताया कि रोवर रेंजर के समागम में आयोजित नाटक में प्रथम स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, झांकी में रोवर और रेंजर दल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस दल में रोवर के रूप में राहुल, रोहित, सौरभ, आयुष सिंह, आयुष, आयुष्मान, आदित्य व जगदीश शामिल रहे जबकि रेंजर दल में सलोनी, आयशा, नेहा, निधि, आरुषि, जाह्नवी, मल्लिका और प्रियंका ने भाग लिया।

समागम से लौट कर पहुंचे दल का महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने समागम में प्रतिभाग कर लौटे दल को बधाई दी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *