खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के मींग, बैनोली और विनायक के ग्रामीण एनपीसीसी की लापरवाह कार्य प्रणाली से परेशान हैं। यहां गांवों को यातयात से जोड़ने वाली मींग गदेरा-बैनोली तल्ली सड़क 17 जून के बाद से बाधित पड़ी हुई है। जिसे लेकर ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी विभाग की ओर से वर्तमान तक सड़क सुचारु करने का कार्य शुरु नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क सुचारु न होने पर आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है।

बता दें जून माह में आई बारिश के दौरान मींग, बैनोली और विनायक गांवों को यातयात से जोड़ने वाली सड़क मलबा आने से बाधित हो गई थी। जिसके बाद से ग्रामीणे एनपीसीसी के अधिकारियों के साथ ही तहसील प्रशासन से लगातार सड़क सुचारु करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर 6 दिसम्बर को जिला सभागार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सम्मुख भी सड़क सुचारु करने की मांग उठाई थी। जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी वरुण चैधरी ने एनपीसीसी को सड़क सुचारु करने के लिये निर्देश दिये थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि वर्तमान तक भी यहां सड़क को सुचारु नहीं किया जा सका है। ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने सड़क सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजीत सिंह कठैत, ग्राम प्रधान हेमा देवी, योगेश्वर प्रसाद, दयाराम सती, शम्भू प्रसाद, जयकृत सिंह, अनीता देवी, पार्वती देवी, बीना देवी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *