खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लॉक के मींग, विनायक और बैनोली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क सुचारु करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मई माह से बाधित होने के चलते ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि कि मींग, विनायक और बैनोली गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क मई माह में बारिश से पहाड़ी से आये बोल्डरों से सड़क बाधित हो गई थी। जिसके बाद से यहां सड़क निर्माण कर रही संस्था की ओर से वर्तमान तक सड़क को सुचारु नहीं किया गया है। जिससे यहां ग्रामीण कंधों में ढोकर रोजमर्रा का सामना गांव पहुंचा रहे हैं। बैनोली गांव निवासी अतुल सती और दलीप सिंह का कहना है कि मामले में कई बार निर्माणदायी संस्था एनपीसीसी से लेकर तहसील प्रशासन तक के अधिकारियों से मांग के बाद भी सड़क सुचारु नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क सुचारु न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!