खबर को सुनें

नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल)। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के गणित विभाग की विभागीय परिषद द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रिया भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. यूसी मैथानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की रिया भंडारी ने प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष के शिवम ने द्वितीय स्थान तथा बीएससी तृतीय वर्ष के दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया . आशीष कुमार( बीएससी तृतीय वर्ष) चैथे स्थान पर रहे तथा अंशुल बीएससी तृतीय वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर विभाग प्रभारी डॉ. चंदा टी नौटियाल विभागीय परिषद कार्यकारिणी के चयनित अध्यक्ष रिया भंडारी (बीएससी तृतीय वर्ष), उपाध्यक्ष सरिता (बीएससी तृतीय वर्ष), सचिव दीपक (बीएससी तृतीय वर्ष), सह सचिव सुनील भट्ट (बीएससी प्रथम) तथा कोषाध्यक्ष नेहा जोशी (बीएससी प्रथम वर्ष) का परिचय करवाया। इस अवसर पर डॉ. सृचना सचदेवा, डॉ. रश्मि उनियाल, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विजय पी भट्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विक्रम सिंह बत्र्वाल, डॉ. जितेंद्र नौटियाल, विशाल त्यागी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!