पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के अभिभावक शिक्षक संघ का गठन करते हुए ऋषि प्रसाद भट्ट को अध्यक्ष बनाया गया। पीटीए के गठन के निमित आयोजित बैठक में मुन्नी पंत को उपाध्यक्ष, तेजपाल सिंह रावत को सहसचिव, सूरज लाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी में रामेश्वर प्रसाद चमोला, प्रबल सिंह रावत, जगदीश प्रसाद जोशी, बिमला पंत, मीना देवी, गुड़िया देवी को शामिल किया गया।
इस अवसर पर पीटीए की नई कार्यकारिणी ने महाविद्यालय में स्वच्छ एवं सुदृढ़ शैक्षिक वातावरण बनाए रखने, अंग्रेजी विषय के रिक्त पदों पर तैनाती, एमए इतिहास, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र एवं एमएससी जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान के पदो ंके लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजने का निर्णय लिया गया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के लिए प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया। प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार जुयाल ने अभिभावकों का आभार जताया। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने तथा विशेषकर छात्राओं के ड्रॉपआउट कम करने के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। प्राध्यापक ने डॉ. नन्दकिशोर चमोला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में गिरीश चन्द्र सती, महिपाल सिंह रावत, कमल लाल, मीरा देवी, राजेश्वरी देवी, पायल देवी, गुड्डी देवी, अन्तु देवी, सुमति किमोठी, रेखा देवी, विजया देवी, नवनीत सती व विजयपाल आदि मौजूद रहे।

