खबर को सुनें

महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने राज्यपाल के अपने पद से इस्तीफा दे दिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जिसके बाद अब उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र अगला राज्यपाल नियुक्त किया गया।

आपको बता दें कि जल्द ही महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल के पद से इस्तीफा दीया जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि राज्यपाल के पद से इस्तीफे की इच्छा भगत सिंह कोश्यारी पहले ही जाहिर चुके है। उन्होंने कहा कि वह अब सेवानिवृत जीवन जीना चाहते हैं।

पूर्व मेे राज्यपाल भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा था कि अब वो अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य आराम की गतिविधियों में बिताना चाहते हैं। इसके बाद से ही महाराष्ट्र का नए गवर्नर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!