खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली नगर पंचायत में गत दिनों हुई आपदा से हुई क्षति और काश्तकारी की भूमि को हुए नुकसान को लेकर नगर पंचायत थराली का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को उप जिलाधिकारी थराली से मिला और उन्हें आपदाग्रस्त नगर पंचायत की विभिन्न समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज को एक ज्ञापन भी भेजा।

थराली नगर पंचायत की अध्यक्ष दीपा भारती के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल मंडल ने उप जिला अधिकारी रविंद्र जुवाठा से मिला तथा आपदा से हुई क्षति के बारे में उन्हें जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि थराली में 13 अगस्त को प्राणमती नदी में आए जलजले से थराली की दो सौ नाली से अधिक कृषि भूमि नष्ट हो गई है एवं कुछ लोगों के आवासीय भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए है। कुछ आवासीय भवन  खतरे की जद में है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रणमति नदी से नुकसान न हो इसके लिए आवश्यक है कि प्राणमनदी के दोनों किनारों पर सुरक्षा दीवाल बनाई जानी नितांत आवश्यक है।  प्राणमती नदी पर बना पुल भी बह गया है यहां पर पुल का निर्माण किया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुल के बह जाने से क्षेत्र की दो हजार से अधिक आबादी का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, महामंत्री महिपाल भंडारी, पार्षद कृष्ण पाल गुसाई, पूर्व जेष्ठ प्रमुख सुरपाल सिंह रावत, ग्राम समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत,  पूर्व प्रधान मोहन बहुगुणा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंदोला, गंगा सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!