खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के हेलंग-ल्यारी मोटर मार्ग पर 19 नवंबर को  वाहन संख्या यूके 11टीए 1685 के की दुुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो  गई थी। मृतकों के आश्रितों को शनिवारको राहत राशि वितरित की गई।

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जांच अधिकारी की आख्या अनुसार वाहन में पांच व्यक्ति सवार थे। जिसमें से तीन की मृत्यु हुई है। वाहन सार्वजनिक सेवायान की श्रेणी में आता है।  परिवहन अनुभाग-देहरादून की अधिसूचना में निहित नियमानुसार दुर्घटना में मृतक मिलन सिंह, धु्रव सिंह और कन्हैया के आश्रितों को तत्काल प्रभाव से दो-दो लाख की अनुमन्य राशि तहसीलदार ज्योतिर्मठ के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *