खबर को सुनें

थराली (चमोली)। नाबालिक भांजी से दुष्कर्म के आरोप में राजस्व पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित को विशेष सत्र न्यायाधीश की समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक डिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपित पर उसकी भांजी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थराली तहसील में एक व्यक्ति ने 28 अप्रैल को  तहरीर दी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को उसके सगे मामा 21 अप्रैल को अपने साथ यह कहकर अपने घर ले गए कि उनके घर पर धार्मिक अनुष्ठान होना है, जिसमें भांजी मदद कर लेगी। लेकिन आरोपित ने नाबालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। राजस्व उप निरीक्षक रोबिट सिद्दीकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले में पोस्को अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को विशेष सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने के लिए जिलाधिकारी चमोली को आवेदन किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *