खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में शनिवार की देर सायं हुई तेज बारिश के चलते ग्राम पंचायत ओडर के उदाड गधेरे और ग्राम पंचायत लिगडी के खोगाड गधेरे में बनी आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों गांव को जोड़ने वाला वन विभाग का पैदल रास्ता भी विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त होने रास्ता बंद हो गया है। ग्राम प्रधान ओडर खीम राम ने बताया है कि शनिवार देर सायं हुई अंधड़ बारिश से गांव के सम्पर्क मार्ग और पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है, वहीं  खेतों में मलबा घुसने से फसल को भी नुकसान पहुंचा है। पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ऊणीबगड, कफलखेत, वजेई, लिगडी, ओडर गांव का सम्पर्क टूट गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!