खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राशन कार्डधारकों के सामने अब ई-केवाईसी को लेकर दिक्कतें शुरू हो गई है। दरअसल पूतरि विभाग की ओर से जनपद के सभी राशन कार्डधारकों के भारत सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जारी निर्देशों के क्रम में राशन कार्ड की ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पूरा करने पर जोर दिया गया है। इसके तहत ई-केवाईसी करवाने के लिए लाभारतीयों को अपने सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमैट्रिक सत्यापन (फिंगर प्रिंट) के माध्यम से ई-केवाईसी करवानी है। जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय ने इसके लिए 31 मार्च तक की तिथि निर्धारित की है। निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूर्ण न कराने की स्थिति में राशन कार्ड अस्थाई रूप से निष्क्रिय हो जाएगा। इस तरह के आदेश से लाभारतीयों की दिक्कतें बढ़ गई है।

समस्या यह है कि कई परिवारों के लोग रोजगार के लिए राज्य के अन्य इलाकों में रह रहे हैं। इन लाभारतीयों के अन्य कार्ड भी नहीं बने हैं। फिंगर प्रिंट के लिए उनकी मौजूदगी जरूरी होगी। इसके लिए अब ई-केवाईसी बनाने में दिक्कतें आ खड़ी हो गई है। कतिपय लोगों का कहना है कि इस मामले में कुछ लाभारतीयों ने अपने प्रवास स्थलों पर ही ग्रेन डीलरों से संपर्क किया किंतु उन्होंने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए।

इस मामले में जिला पूतर्ि अधिकारी अंकित पांडेय का कहना है कि इस तरह की दिक्कतों की समस्या आ खड़ी होने पर मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों के स्तर से कोई सार्थक पहल निश्चित रूप से होगी। बहरहाल ई-केवाईसी में आ रही दिक्कतों के चलते कई राशन  कार्डो के निष्क्रिय होने की संभावना जताई जाने लगी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *