खबर को सुनें

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर पांच साल शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके भाई को अश्लील फोटो और वीडियो भेजे हैं। अब इन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीडि़ता ने एसएसपी डॉ। योगेंद्र सिंह रावत से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस के मुताबिक सिडकुल निवासी एक युवती ने हरिद्वार एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि कुछ समय पहले तक वह एम्स ऋषिकेश में नौकरी करती थी। उसने आरोप लगाया कि बहादराबाद रिसर्च कॉलोनी निवासी युवक करीब पांच साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। उसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली। युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
पीडि़ता के मुताबिक आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके भाई के व्हाटसएप पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहा है। पीडि़त युवती का आरोप है कि उसके अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट करने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दोबारा दबाव बना रहा है।

पीडि़ता ने बताया कि लोक लाज के कारण उसने एम्स ऋषिकेश में नौकरी भी छोड़ दी। पीडि़त युवती का आरोप है कि शिकायत करने पर सिडकुल पुलिस ने उसे रानीपुर और रानीपुर पुलिस ने बहादराबाद भेज दिया, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। तब पीडि़ता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!