खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए समग्र शिक्षा  योजना के तहत सामुदायिक सहभागिता एवं शैक्षिक गतिविधियों में नवाचार के क्रियान्वयन के लिए शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बोलते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूडा ने कहा कि  वर्तमान समय में   शिक्षा के क्षेत्र में तेजी बदलाव हो रहे है। शिक्षकों को इसके अनुरूप स्वयं ढालने के साथ ही शिक्षा की दशा और दिशा मे बदलाव के लिए प्रयास भी करने होंगे। शिक्षा की गुणवत्ता  मे मूलभूत सुधार हो और सरकारी विद्यालयों, कालेजों में छात्र संख्या मे बढ़ोतरी हो सके।

राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्द्धा के दौर में संख्यात्मक आंकड़ों के बजाय गुणवत्ता परक शिक्षा को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने समग्र शिक्षा योजना मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, समन्वयक, कार्मिकों तथा भोजन माताओं को  प्रशस्ति-पत्र और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।

गोष्ठी मे गिरीश चन्द्र डिमरी, रुप चन्द्र सैलानी, मनवर सिंह बर्त्वाल, विजय लक्ष्मी रावत, प्रकाश चन्द्र सिमल्टी, विक्रम सिंह भंडारी, ओम प्रकाश थपलियाल, सरिता किमोठी, सविता परमार, भरत सिंह नेगी, दिनेश सिंह गुसाईं, संदीप नेगी, संदीप बर्त्वाल, निशा, महावीर सिंह जग्गी, कल्याण सिंह, तेजपाल सिंह बुटोला, रवेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समग्र शिक्षा के  ब्लॉक  समन्वयक राकेश भट्ट एवं  हर्षवर्धन कांडपाल ने किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!