देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय नर्सिंग कॉलेज की ओर से आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का फाइनल हुआ। जिसमें पर्पल पैंथर ग्रुप का दबदबा रहा।

खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का फाइनल हुआ। इसमें सौ मीटर दौड़ की फाइनल प्रतियोगिता में समीक्षा पर्पल पैंथर्स प्रथम, कोमल ग्रीन सॉल्जर्स द्वितीय, दौ सौ मीटर दौड़ फाइनल समीक्षा पर्पल पैंथर्स प्रथम, ईशा ब्ल्यू वॉरियर्स द्वितीय रही। वॉलीबाल फाइनल में येलो टाइगर्स ने शानदार जीत दर्ज की, वहीं खो-खो फाइनल में पर्पल पैंथर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से बाजी मारी तथा प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन सिंगल बॉयज में हिमांशु पर्पल पैंथर्स विजेता, बैडमिंटन सिंगल गर्ल्स में कंचन ब्ल्यू वॉरियर्स विजेता, बैडमिंटन डबल बॉयज में हिमांशु एवं माफ्फुज विजेता रहे। इस दौरान प्राचार्य डॉ.ममता, मयंक, सूर्या आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!