खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)।  चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के जोरासी ग्राम पंचायत के लोगों ने लोक निर्माण विभाग पोखरी पर आरोप लगाते हुए मंगलवार को उप जिलाधिकारी पोखरी को ज्ञापन दिया है कि ग्रामीणों की अनुमति के बिना विभाग की ओर से ग्रामीण की नाम भूमि चांदनीखाल-रडुवा मोटर मार्ग के लिए दिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है और ग्रामीण इसका विरोध करते है।

जौरासी के प्रधान विनोद लाल, धनेवी देवी, जमोत्री देवी, देवेन्द्र कुमार, महेशी देवी, भादू लाल, मनोरमा देवी, हेमा देवी, बेला देवी, सुनीता देवी, कमला देवी, विमला देवी,विषेश्वरी देवी, कुंवरी देवी का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से चांदनीखाल से रडुवा-काण्डई-रैसू सड़क मार्ग स्वीकृत है। जिसका निर्माण चांदनीखाल से अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रडुवा होते हुए होना है। परन्तु कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग चांदनीखाल से सड़क का निर्माण करने के बजाय एक किलोमीटर आगे हापला की तरफ किमोठा से करवाया रहा  है। जहां ग्राम सभा जौरासी और किमोठा के ग्रामीणों की नाप और कृषि भूमि  है। ग्रामवासी इन खेतों से सड़क मार्ग के  निर्माण के लिए सहमत नहीं हैं। साथ ही उनका यह भी कहना है कि इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए विभाग की ओर से जौरासी और किमोठा के ग्रामीणों से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है। और ग्रामीण इस सड़क के लिए अपने उपजाउ खेत देने को तैयार नहीं है। उनका यह भी कहना है कि यदि सड़क निर्माण में उनकी नाप भूमि काट जाती है तो वे लोग भूमिहीन हो जायेंगे। उन्होंने उप जिलाधिकारी को मामले की जांच कर सड़क निर्माण के लिए नये ढंग से सर्वे करवाया जाए ताकि उनकी नाम भूमि को बचाया जा सके।

इधर, उपजिलाधिकारी पोखरी कमलेश मेहता ने नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे को जांच के आदेश दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!