खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस और बामसेफ की ओर से गोपेश्वर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बामसेफ के सदस्यों ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा. भीमराव अंबेडकर का याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने कहा कि भारत में सभी वर्गों को समान अधिकार देने के लिये बाबा साहेब संविधान की रचना की गई। ऐसे में सभी को संविधान के पालन कर राष्ट्र की उन्नति में योगदान करना चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट,युद्धवीर सिंह बर्तवाल, दीवान सिंह बिष्ट, विकास जुगरान, ओमप्रकाश नेगी, जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, रवीन्द्र नेगी, संदीप भंडारी, मुकुल बिष्ट आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर बामसेफ की ओर से संगठन प्रदेश सचिव देवेंद्र अग्निहोत्री के नेत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा संविधान के पालन कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मूल निवासी संघ जिलाध्यक्ष पुष्पा कोहली, जिला प्रभारी अंजू अग्निहोत्री, धर्म वीर सैलानी, एमएल पलेठा, बीएस बैढवाल, पुष्कर कोहली, विजेंद्र शर्मा औश्र दिनेश साह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *