खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बुधवार को दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ समाधान किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में दिव्यांग सलाहकार बोर्ड ने दिव्यांगजनों की समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखी। इनमें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही बाधाएं, पेंशन वितरण में देरी,  दिव्यांगजनों के  राशन कार्ड  और आधार कार्ड बनन, स्पताल से क्रत्रिम अंग उपकरणों के न मिल पाने, स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव तथा रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ी चुनौतियां शामिल थी।

डीएम तिवारी ने समस्याओं को गंभीरता लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्रों के त्वरित वितरण, उपकरणों की आपूर्ति, पेंशन भुगतान, तथा कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने  दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने कहा। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को 15 दिन में दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों के साथ एक बैठक करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी केके पंत, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्यों सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!