खबर को सुनें

हल्द्वानी। जेल में बंद एक कैदी ने जेल मैनुअल से अलग खाने की डिमांड की। डिमांड पूरी ना होने पर कैदी ने जेल के सुरक्षाकर्मी को पिट दिया। कैदी की डिमांड पूर-सब्जी खाने की थी। जिसके पूरा ना होने पर कैदी भड़क गया और सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गया। बताया जा रहा है कि बंदी 307 के तहत हल्द्वानी जेल में बंद है।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि उसके द्वारा जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की गई, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। जिस कारण से पूड़ी सब्जी के चक्कर में एक बंदी और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जेल में हंगामा होता देख अन्य जेल कर्मी मौके पर पहुंचे मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि 307 के तहत हल्द्वानी जेल में बंद एक बंदी ने खाने के लिए पूड़ी सब्जी की डिमांड की। जिसे जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने देने से मना कर दिया। इस पर बंदी भड़क गया। फिर जेल के सुरक्षा कर्मचारी ने बंदी के ऊपर हाथ छोड़ दिया। ऐसे में बंदी भी भड़क गया और उसने जेल के सुरक्षा कर्मचारी के ऊपर हाथ छोड़ दिया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। आनन-फानन में जेल के अन्य सुरक्षा कर्मचारी पहुंचे और दोनों का बीच-बचाव किया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बंदी का नाम देवेंद्र बिष्ट जो कि 307 के मामले में अंडर ट्रायल चल रहा है। उसके द्वारा जेल मैनुअल के खिलाफ जाकर खाने की डिमांड की गई, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उसने जेल के सुरक्षाकर्मी के साथ बदतमीजी की, जिस पर मजबूरन जेल के सुरक्षाकर्मी को बंदी के ऊपर हाथ छोड़ना पड़ा। फिलहाल मामले को पूरी तरह से शांत करा दिया गया है। अभी तक किसी की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!