खबर को सुनें

गोेपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में गांधी जयंती पखवाड़े के अंतर्गत स्ववित्त पोषित बीएड विभाग में बुधवार को एक संवाद कार्यक्रम एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गयी।

पोस्टर प्रदर्शनी आयोजन में राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की टीम की ओर से निर्मित पोस्टर प्रदर्शनी और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से निर्मित गांधी पोस्टर्स की प्रदर्शनी लगाई गयी। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक सोनी और भीम सिंह ने कहा कि गांधी के विचार आधुनिक समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने आजादी से पहले थे और गांधी के विचारों को अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना पूर्ण हो सकता है। इस अवसर पर डॉ. रमाकांत यादव, डॉ. नाभेंद्र गुसाईं, डॉ. समीक्षा, डॉ. बबीता, रुपिन कंडारी, विनीत डिमरी आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!