गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष पद के उप चुनाव 12 जून को होना है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने थानाध्यक्ष गोपेश्वर को तैयारियां पूरी करने एवं पोलिंग बूथों का भली-भांति निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए हैं। एसपी आदेश के अनुपालन में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमरएवं थानाध्यक्ष गोपेश्वर राजेन्द्र सिंह रौतेला की ओर से गोपेश्वर क्षेत्र में श्री 1008 गीता स्वामी इंटर कालेज गोपेश्वर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंड गोपेश्वर में पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण किया गया। सभी बूथों में बिजली, पानी, शौचालय, आने-जाने वाले रास्तों एवं सफल निर्वाचन के लिए मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

