गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में बीते चार फरवरी को चोरी की घटना कारित हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को ज्वैलर्स ने थाना पोखरी में दर्ज की थी। जिसका अनावरण करते हुए सोमवार के पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों की खोजबीन की जा रही है।
बता दें कि थाना पोखरी पुलिस को पोखरी कस्बे में स्थित ज्वैलर्स की दुकान के मालिन भूषण शाह ने चार फरवरी को सूचना दी थी कि उसकी दुकान में चोरी हो गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे के निर्देश पर इस घटना पर्यवेक्षण पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद में प्रभारी थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अमित नौटियाल कर रहे थे। गठित टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल एंव आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करते हुए सर्विलांस की सहायता से मामले में संलिप्त अभियुक्त मदन बहादुर शाही पुत्र अनिल बहादुर शाही वार्ड-05 ग्राम दाहा, नगरपालिका खांडाचक्र, थाना मोल्फा जिला कालीकोट, आंचल करनाली नेपाल उम्र-23 वर्ष को दबिश देकर चोरी किये गये माल के साथ पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग पर गंजेड गांव को जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को बरामद माल के साथ गिरफ्तार कर पोखरी थाना ले जाया गया है। बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो कि गैंग बनाकर चोरी की संगीन घटना को अंजाम देते हैं। इस घटना के तीन और अभियुक्त फरार चल रहें है जिनकी अतिशीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। मामले में फरार अभियुक्तों में तपेन्द्र शाही पुत्र लाल बहादुर शाही निवासी ग्राम चिलखाया वार्ड 11 नगर पालितका तिलागुफा थाना गालज्या जिला कालीकोट, आंचल करनाली नेपाल, अनिल बहादुर शाही पुत्र काली बहादुर शाही निवासी ग्राम दाहा , वार्ड 06 नगरपालिका खांडाचक्र मोल्फा जिला कालीकोट, आंचल करनाली नेपाल और एपिन बहादुर शाही पुत्र कृष्ण बहादुर शाही निवासी गांव बिपतपुर वार्ड 03 नगरपालिका मधुवन थाना बेलवा जिला वरदिया आंचल भैरी नेपाल शामिल है।

