खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थाना गैरसैण की पुलिस और एसओजी की टीम ने डेढ़ लाख कीमत की एक किलो दो ग्राम अवैध चरस के साथ एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक चमोली के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गैरसैण पुलिस और एसओजी की टीम की ओर से मेहलचैरी मोटर मार्ग वाहनों की संघन चैकिंग की जा रही थी इस दौरान उन्हें गैरसैण के बजियाणी निवासी केशर सिंह (65) के पास से एक किलो दो ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। जिसकी बाजार कीमत डेढ लाख रूपये आंकी गई है। अभियुक्त के विरोध गैरसैंण थाना में एनडीपीएस एक्ट मामला पंजीकृत किया गया है। बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त केशर सिंह के विरूद्ध थाना गैरसैंण पर आबकारी अधिनियम से संबंधित तीन मुकदमें पहले भी दर्ज हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!