खबर को सुनें

ड्रग फ्री चमोली जागरूकता अभियान के तहत खेला गया मैच

गोपेश्वर (चमोली )। चमोली जिला पुलिस प्रशासन और प्रेस क्लब चमोली के मध्य रविवार को ड्रग फ्री जनपद जागरूकता अभियान को लेकर एक मैत्री मैच खेला गया। जिसमें पुलिस एकादश ने प्रेस क्लब एकादश को छह विकेट से हराया।

रविवार को पुलिस और प्रेस एकादश के बीच खेले गये क्रिकेट मैच में प्रेस एकदाश ने टॉस जीता ओर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जिसमे प्रेस क्लब एकदाश ने 20 ओवर में 137 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए पुलिस एकदाश ने पांच विकेट खोकर 18 ओवर में 138 रन बनाकर जीत हासिल की ओर प्रेस एकादश को छह विकेट से हराया। प्रेस एकदाश की ओर से अजय ने 18 गेंदों में शानदार 39 रन बनाए। मेन ऑफ द मैच रहे पुलिस अधीक्षक चमोली परमेन्द्र डोभाल ने 29 गेंदों में 60 रन बनाये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललितनारायण मिस्र, एडीएम चामोली दीपक सैनी, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, नताशा सिंह, क्रांति भट्ट, रचपाल बिष्ट, कृष्ण कुमार सेमवाल, जगदीश पोखरियाल, राजा तिवारी, देवेन्द्र रावत, शेखर रावत, विनोद रावत, विमल, सुरेन्द्र रावत, रमन, विवेक, अनूप, शिवम पोखरियाल आदि मौजुद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!