खबर को सुनें

भरारीसैण (चमोली)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सोमवार को बजट सत्र के दौरान विधान सभा भरारीसैंण कूच रह रहे कर्मचारियों को पुलिस ने कर्णप्रयाग-गैरसैण हाइवे पर जंगलचट्टी के पास बने बैरियर पर ही रोक दिया। जहां पर गढवाल और कुमांऊ मंडल के कर्मचारियों ने गैरसैंण के जंगलचट्टी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यहां कर्मचारियों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद यहां पुलिस ने कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मालसी अस्थाई जेल ले जाया गया। जहां कर्मचारियों के शांत होने के बाद उन्हें लौटा दिया गया।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर से वर्ष 2005 से सरकारी सेवा में आये कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर भराड़ीसैंण विधानसभा के घेराव के लिये कूच किया। इस दौरान पुलिस की ओर से कर्मचारियों को मालसी चैक पोस्ट पर रोक लिया गया। जहां घंटों तक कर्मचारियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। वहीं इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चे के प्रदर्शन का समर्थन किया। बता दें, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत न नई पेंशन योजना को छलावा बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की 60 वर्ष की सेवा के बाद उनके भविष्य को बाजार के हाथों में छोड़ दिया गया है। जिससे वर्ष 2005 के बाद से सरकारी सेवाओं में आये कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कहा कि सरकार यदि उनकी एक सूत्रीय मांग को लेकर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती तो उन्हें बाध्य होकर आंदोलन तेज करने के साथ ही अन्य रणनीतियों पर विचार करना होगा। इस मौके पर बबिता रानी, सीताराम पोखरियाल, बीपी सिंह, पूरण फरस्वाण, सतीश कुमार, बृजमोहन सिंह रावत, डीई सती, सतीश, ज्योति, सीमा, रेखा, विक्रम, मीनाक्षी सती आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *