खबर को सुनें

पुलिस ने किया चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त पति-पत्नी सहित चार लोगों को ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से मिले चार मोबाइल पर लोगों को व्हाटसएप चैट में युवतियों की फोटो भेजकर रुपये की मांग करने की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसरा शनिवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्य ने महिला आरक्षी ममता मेहरा, रेखा टम्टा, आरक्षी नारायण दत्त और भूपेंद्र सिंह एएचटीयू के आरक्षी आसिफ हुसैन और विनोद कन्याल ने गश्त के दौरान एक सूचना पर जनता इंटर कालेज के पास उन्हें देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो युवक और दो युवतियों को पीछा कर दबोच लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जवाहर पार्क खानपुर दक्षिण दिल्ली और हाल आवास विकास निवासी विप्लव खान पुत्र यूसुफ खान और उसकी पत्नी राखी बेगम उर्फ लवली, मोतीपुर बुक्सौरा दिनेशपुर और हाल आवास विकास निवासी सुकुमार सरकार पुत्र मनेंद्र सरकार तथा प्रिया निवासी किच्छा बताया। चारों के मोबाइल की जांच करने पर अलग-अलग लोगों से की गई वाट्सएप चैट में युवतियों की फोटो भेजकर पैसों की मांग किए जाने का पता चला।

एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि यह चारों मिलकर देह व्यापार का धंधा करते हैं, और दोनों युवतियों को ऊंचे दामों में ग्राहकों के पास भेजते हैं। इसके अलावा जिन युवतियों को रुपयों की जरूरत होती है, उन्हें भी वह ग्राहकों के पास डिमांड पर भेजते हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!