खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। पोखरी में नगर पंचायत के तत्वाधान में हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग, पर्यटन एवं किसान विकास मेला 7 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा की संयुक्त अध्यक्षता में मेला आयोजन को लेकर हुई बैठक में घोषणा की गई कि मेला 7 से 13 अक्टूबर तक चलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल ने सभी व्यापारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मेले के सफल संचालन में सहयोग की अपील की।

बैठक में कतिपय व्यापारियों ने त्योहारी सीजन को देखते हुए मेला तिथि बदलने की मांग की। इस पर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मेला निर्धारित तिथि 7-13 अक्टूबर पर ही आयोजित होगा। बताया कि मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी वर्ष 2026 के मेले हेतु दो माह पूर्व आम बैठक बुलाई जाएगी, इसमें आयोजन की रूपरेखा तय होगी।

बैठक में अधिशासी अधिकारी बीना नेगी, कुंवर सिंह चौधरी, महिधर पंत, दीपक चौधरी, गिरीश किमोठी, अधिवक्ता श्रवण सती, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, जितेंद्र नेगी, प्रदीप पुरोहित, विष्णु प्रसाद चमोला, सभासद प्रशांत पंत, सुनीता देवी, मंदीश कंडारी, प्रदीप चौधरी समेत कई व्यापारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *