खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। संकल्प अभियान और वन पंचायत टंगसा की ओर से रविवार को हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत अन्य सैन्य अधिकारियों की याद में पौधरोपण कर श्रद्धाजंलि दी गई।

संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि  देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के हेलीकाप्टर दुर्घटना में आकस्मिक मौत देश के लिए अपूर्णिय क्षति है। उनकी याद को चिरस्थायी बनाये रखने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से टंगसा वन पंचायत की भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच भरत सिंह, दिनेश तिवारी, प्रकाश तिवारी, हरीश लाल, मुकेश, मयंक, मनोज तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!