गोपेश्वर (चमोली)। बुधवार को जेल समीक्षा दिवस के साथ-साथ जिला कारागार चमोली में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हैं हरेला ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन सिमरन जीत कौर की अध्यक्षता में पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे, डिप्टी जेलर कुंवर पाल सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला समन्वयक एवं प्राधिकरण के पीएलबी उमाशंकर बिष्ट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक प्रदीप रावत आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

