खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जीवन बीमा निगम की 69वीं वर्षगांठ पर गोपेश्वर में पौधरोपण किया गया।

एलआईसी की गोपेश्वर शाखा की ओर से बीमा सप्ताह के तहत बुधवार को पेड़वाले गुरूजी धनसिंह घरिया के नेतृत्व में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इसके तहत पीएएल-3 के तहत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। पेड़वाले गुरूजी घरिया ने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों के सृजन पर जोर रहना चाहिए। इससे अभियान की सार्थकता बनी रहेगी। उनका कहना था कि मौजूदा जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़ पौधों के मानव जीवन को संरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने आगे भी इस अभियान को जारी रखने पर जोर दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अजय मेहरा तथा शार्दुल नौटियाल ने कार्यक्रम के महत्व पर रोशनी डालते हुए अभियान को सतत जारी रखने का भरोसा दिया। इस अवसर पर निखिल गर्ग, मंगल कोठियाल, विवके, विकास अधिकारी मंयक बिष्ट आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बताया कि गुरूवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!