खबर को सुनें

मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान ने किया स्वागत

गोपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ विकास खंड के फरकिया गांव से बगडवाल देवता के पश्वा (जिन पर देवता अवतरित होता है) समारोह पूर्वक गुरूवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ  मंदिर समिति  के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान ने पश्वागणों का अंगवस्त्र तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया तथा पश्वाओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चैहान, माणा के प्रधान पीतांबर मोल्फा, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बत्र्वाल, अनसुया नौटियाल, पश्वा वचन सिंह रावत, विजय सिंह रावत, बलवंत सिंह रावत, नत्था सिंह, धर्मेन्द्र पाल तथा  प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत, विकास सनवाल, हरेंद्र कोठारी, योगेन्द्र नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!