खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। गुरुवार को थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण से एक महिला प्रातः घास काटने के लिए तोसी मार्ग पर गयी थी, जहाँ घास काटते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गदेरे में गिर गयी। सूचना पर पोस्ट सोनप्रयाग से HC दीपक कुनियाल के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।

त्रिजुगीनारायण से लगभग 02 किमी आगे तोसी मार्ग पर पैदल चलते हुए SDRF टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान उक्त महिला को खोज लिया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से महिला के शव को पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जहाँ से अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक महिला का विवरण:-

पिंकी देवी पत्नी स्व. राधेश्याम, उम्र 50 वर्ष, निवासी त्रिजुगीनारायण, रुद्रप्रयाग।

SDRF टीम:-

1. HC दीपक कुनियाल
2. CT अरविंद सिंह
3. CT कुलदीप सिंह
4. पेरामेडिक्स विनय मोहन
5. टेक.सुमित विजल्वान
6. चा.विपिन रतूड़ी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!