खबर को सुनें
  • 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश, सुरक्षा मानकों और लापरवाही की होगी जांच

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के हाट-पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे की जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। घटना के समय टनल में 22 श्रमिक कार्य कर रहे थे।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने चमोली के उपजिलाधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए हादसे के कारणों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, कार्य के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

जांच में हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों और टनल में सुरक्षा इंतजामों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को जांच में आवश्यक सहयोग और अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!