खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले के तहसील घाट के घाट-रामणी मोटर मार्ग पर ग्राम चरबंग सीमान्तर्गत बोलेरो वाहन संख्या यूके 07 टीबी 6689 26 नवम्बर को रात्रि नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गये थे। जिनमें से एक की हायर सेटर ले जाते समय मृत्यु हो गयी तथा दूसरे का इलाज चल रहा है।

 जिला मजिस्टेªट हिमांशु खुराना के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्टेªटी जांच उप जिला मजिस्टेªट चमोली द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट दीपक सैनी नेे बताया कि इस वाहन दुघर्टना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो, तो वह व्यक्ति सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में एक सप्ताह के अन्तर्गत उनके कार्यालय/न्यायालय  में स्वयं उपस्थित होकर या डाक  के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करा सकते है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!