गोपेश्वर (चमोली)। जिले के तहसील जोशीमठ के हेलंग-पल्ला-जखोला मोटर मार्ग पर ग्राम पल्ला सीमार्न्तागत 18 नवम्बर को एक टाटासूमो वाहन संख्या यूके 07 टीए 6453 खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिसमें 12 व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा 5 घायल हो गये थे।
जिला मजिस्टेªट हिमांशु खुराना ने इस वाहन दुर्घटना की मजिस्टेªटी जांच उप जिला मजिस्टेªट जोशीमठ को सौंपी है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कुमकुम जोशी नेे बताया कि इस वाहन दुघर्टनाआ के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो, तो वह व्यक्ति सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में एक सप्ताह के अन्तर्गत उनके कार्यालय/न्यायालय जोशीमठ में स्वयं उपस्थित होकर या डाक के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करा सकते है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

