खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के तहसील घाट के अन्तर्गत घाट भेंटी मोटर मार्ग पर कोपतरा गदेरे के समीप वाहन संख्या यूके 11बी 1322 (ऑल्टो कार) चार नवम्बर को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे उसमें से एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु तथा एक व्यक्ति घायल हो गया था।

जिला मजिस्ट्रेट चमोली ने इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीय जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी है। जांच अधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में एक सप्ताह के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *