गोपेश्वर (चमोली)। तहसील चमोली के अन्तर्गत बेमरू-स्यूण मोटर मार्ग पर बीते 21 नवम्बर की शाम करीब 6.30 बजे एक टाटा सूमो वाहन संख्या यूके-07-टीए-8243 बेमरू के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हुई है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच संयुक्त मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी गई है।
जांच अधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति सात दिन के अन्तर्गत सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को उपलब्ध करा सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

