खबर को सुनें

नंदानगर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर ब्लाॅक के घाट-लांखी सड़क पर लांखी गावं के समीप गुरूवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई है। जबकि छह लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों को सीएचसी नंदानगर में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार लाखीं गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसे वाहन में सवार लांखी गांव निवासी शुक्री देवी (48) पत्नी लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक रघुवीर सिंह (40) पुत्र गोविन्द सिंह, सुरेन्द्र सिंह (50) पुत्र भोपाल सिंह, कुंवरी देवी (82) पत्नी भोपाल सिंह, विमला देवी (50) पत्नी कातिगूलाल, अनिल कुमार (14) पुत्र मनीष कुमार और पुष्कर सिंह (48) पुत्र त्रिलोक सिंह घायल हो गये। वाहन में सवार सभी लोग लांखी गांव के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों के साथ ही मृतक महिला के शव को निकाला।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!