खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। बुधवार शाम कर्णप्रयाग- नौटी मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य घायल हो गया।घायल को आपातकालीन सेवा 108 से उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक टैक्सी वाहन बुधवार शाम को नौटी रोड पर कुकड़ै के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भरत सिंह (50 वर्ष) पुत्र झगड़ सिंह निवासी दियारकोट की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। जबकि घायल दर्शन सिंह (45 वर्ष) पुत्र चैत सिंह का उपचार उपजिला अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक चित्रगुप्त ने कहा कि वाहन में दो ही व्यक्ति बताए जा रहे हैं। वहीं अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज मिश्रा ने बताया कि भरत सिंह को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!