खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में मंगलवार को बीएलओ को उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे की मौजूदगी में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदाता सूची में नये मतदाताओं को जोड़ने और हटाने के बारे में जानकारी दी गई।

ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में उप जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को प्रपत्र पत्र भरने संबंधी जानकारी दी और कहा कि मतदाताओं का सत्यापन का कार्य कर्तव्य निष्ठा से करें तभी लोकतंत्र में सभी के अधिकारों की सुरक्षा हो सकती है। मतदाता लोकतंत्र का मुख्य अंग है मतदाताओं का सत्यापन में लापरवाही न करें। इस दौरान विपिन बिष्ट ने मतदाता सूची में मतदाताओं जोड़ने और हटाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अवसर पर नायब तहसीलदार हरिश चन्द्र पांड,े राजस्व निरीक्षक विपिनपाल गुसाई, राजस्व उप निरीक्षक मनोज बर्त्वाल, विजय कुमार, बीएलओ समन्वय राजेंद्र सेलवान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!