खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर नगर में महादेव रामलीला कमेटी की ओर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। लीला के दूसरे यहां राम जन्म की लीला का आयोजन किया गया। यहां रामलीला का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री राजीव कुमार सोनी ने किया।
शनिवार को लीला के दौरान पहले दृश्य में जनकपुरी में अकाल पड़ा है। राजा जनक के दरबार में फरियादी आते हैं। गुरुजनों के बताने पर राजा जनक सोने का हल लगाते हैं और धरती से माता सीता का जन्म होता है। दूसरे दृश्य में श्रृंगी ऋषि के यज्ञ से अग्निदेव प्रकट होते हैं, राजा दशरथ को प्रसाद देते हैं। राजा तीनों रानियों को प्रसाद देते हैं। प्रसाद ग्रहण करने के बाद रानी सुमित्रा, कैकेई और कौशल्या के गर्भ से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। राजा के महल में पुत्र रत्न प्राप्ति पर जश्न मानाया जाता है। इसके बाद बड़े होकर चारों भाइयों को गुरु वशिष्ठ शिक्षा ग्रहण के लिए ले जाते हैं। जिसके बाद ऋषियों के यज्ञ अनुष्ठान को नष्ट करने आई ताड़का का प्रभु राम से भीषण युद्ध होता है और ताड़का भगवान राम के हाथों मारी जाती है। यहां राम और ताड़का के मध्य हुए युद्ध की लीला और संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार, अजय आर्य, जयसूर्या बंडवाल, जीतेंद्र गोथवाल, सौरभ कुमार और दौलत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *