खबर को सुनें

देहरादून। घर में लगी भीषण आग की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई। रोगटे खड़े कर देने वाली यह घटना डोईवाला के वार्ड नंबर 5 अठूरवाला में ईना मीना डीका वाली गली में स्थित एक घर में हुई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे डोईवाला के अठूरवाला निवासी संतराम उनियाल के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग में संतराम उनियाल की पत्नी सरला उनियाल उम्र 62 वर्ष की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना तत्काल लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, किन्तु तब तक आग में झुलसने से बुजुर्ग महिला सरला उनियाल की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं घर का सारा सामना भी जलकर राख हो गया।

बताते हैं कि बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी और घर के दोनांे ही द्वार भीतर से बंद थे। जिस कारण दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और महिला को हिमालयन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!